सांसद के निधन पर लोकसभा एक घंटे के लिए स्थगित

सांसद के निधन पर लोकसभा एक घंटे के लिए स्थगित
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। लोकसभा में वर्तमान सदस्य बल्ली दुर्गाप्रसाद राव के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी।

मानसून सत्र के चौथे दिन अपराह्न तीन बजे सदन के समवेत होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सूचना दी कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति से निर्वाचित वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य राव का कल चेन्नई में निधन हो गया, वह कोविड से संक्रमित थे। वह संसद की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समिति और स्कूली शिक्षा संबंधी समिति के सदस्य थे। वह इससे पहले चार बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के भी सदस्य रहे।

बिरला के नेतृत्व में सदन ने एक मिनट मौन रह कर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही चार बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top