युवक ने महिलाकर्मी से की छेड़छाड़- एकत्रित हुए दर्जनों सफाईकर्मी

युवक ने महिलाकर्मी से की छेड़छाड़- एकत्रित हुए दर्जनों सफाईकर्मी

कानपुर। जनपद के थाना बजरिया इलाके में एक सफाईकर्मी महिला से छेडछाड कर दी, जिसके बाद युवक को पुलिस थाने ले गई थी। बताया जा रहा है कि दिमागी संतुलन सही नहीं होने की वजह से पुलिस ने उसे छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बजरिया इलाके के कृष्णा जगदीश पी रोड पर महिलाकर्मी सफाई कर रही थी। इसी बीच इलाका का ही निवासी आया और उसके साथ छेडछाड़ करने लगा। महिलाकर्मी ने छेडछाड का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की कोशिश की। महिला के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने के बाद वहां पर दर्जनों सफाईकर्मी एकत्रित हो गये। इस दौरान जोनल स्वच्छता अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

इस मामले को लेकर बजरिया थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। युवक का दिमागी संतुलन सही नहीं है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

epmty
epmty
Top