माफिया पर योगी सरकार की कार्रवाई - 100 करोड़ से ज्यादा..

माफिया पर योगी सरकार की कार्रवाई - 100 करोड़ से ज्यादा..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की माफिया सूची में शामिल टॉप 10 माफिया सुधीर सिंह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 100 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफियाओं की एक सूची भी जारी की थी। इस सूची में गोरखपुर के टॉप 10 माफिया सुधीर सिंह का नाम भी शामिल था। सुधीर सिंह पर लूट, डकैती, हत्या जैसे जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।

उस पर आरोप है कि उसने इन्हीं मुकदमों के बलबूते अपनी अकूत संपत्ति हासिल की है। गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने सुधीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके, उसकी पत्नी तथा भाई के नाम संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इन संपत्तियों की कीमत 100 करोड रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी जिस पर सुधीर सिंह पहले ही जेल चला गया था।

epmty
epmty
Top