मेट्रो निर्माण के समीप सूटकेस में बंद मिली महिला की लाश- मचा हड़कंप

मेट्रो निर्माण के समीप सूटकेस में बंद मिली महिला की लाश- मचा हड़कंप

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में चल रहे मेट्रो रेलवे निर्माण के लिये लगाये गये बैरीकेडस के पास सूटकेस के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की तहकीकात में जुट गई है।

मुंबई के कुर्ला इलाके में पड़े मिले सूटकेस में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को मेट्रो रेल निर्माण के लिए लगाए गये बेरीकैडस के पास सीएसटी रोड शांति नगर में लावारिस सूटकेस बड़ा होने की जानकारी मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जब सूटकेस को खोलकर देखा गया तो उसमें महिला की लाश बंद थी। कुर्ला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को मामले की छानबीन में लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक सूटकेस के भीतर बंद मिली मृतक महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। महिला के शरीर पर शर्ट और ट्रैक पैंट मौजूद मिला है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उनके जरिए मामले के खुलासे में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top