इंसान कहे या हैवान-सगी बहनों से रेप, एक पीड़िता केवल 6 माह की

इंसान कहे या हैवान-सगी बहनों से रेप, एक पीड़िता केवल 6 माह की

नई दिल्ली। आज के समय में इंसान पूरी तरह से हैवान बन गया है। हवस में अंधे हुए लोगों को दुष्कर्म के लिए बच्चियों की उम्र भी कोई मायने नहीं रख रही है। माता-पिता की गैरमौजूदगी में पड़ोस का ही युवक 14 वर्षीय दिव्यांग एवं उसकी 6 माह की बहन को उठाकर अपने घर में ले गया और दोनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस काम में उसका साथी भी पीछे नहीं रहा बल्कि उसने भी अपनी काम पिपासा शांत करने के लिये बच्चियों के साथ मुुंह काला किया। मामले का पता चलते ही पुलिस ने जब एक दुष्कर्मी को दबोचने की कोशिश की तो वह पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगा। पुलिस ने लंगड़ा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

राजधानी दिल्ली के उत्तर पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दो सगी बहनों के साथ दो हैवानों द्वारा रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के हाथों रेप का शिकार बनी एक बच्ची की उम्र 14 साल है तो दूसरी केवल 6 महीने की है। 14 साल की बच्ची भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सगी बहनों से रेप की वारदात उस समय अंजाम दी गई जब बच्चियों के माता पिता घर पर नहीं थे और जब शाम को वह घर लौटे तो दोनों बच्चियां घर पर नहीं मिली। इसी दौरान बच्चियों की मां को पड़ोस में उनके रोने की आवाज आई। तुरंत ही वह पड़ोस में पहुंची, जहां कमल मल्होत्रा उर्फ चीनू तथा राज उर्फ राजू को बच्चियों के साथ हैवानियत करते हुए देखा। महिला को मकान में देखते ही दोनों आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित माता-पिता ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। शनिवार को चीनू के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक पार्क में होने का पुलिस को पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को सरेंडर के लिए कहा तो वह नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी मोर्चा संभालते हुए आरोपी को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला है कि चीनू मजदूरी का काम करता है और मौजूदा समय में बेरोजगार था। चीनू और उसके दोस्त राजू ने शराब पीने के बाद रेप की इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों बच्चियां अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस फरार हुए राजू की तलाश कर रही है।

epmty
epmty
Top