दाल में काला-सरकारी कागजात जला रहे दो पालिकाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

दाल में काला-सरकारी कागजात जला रहे दो पालिकाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

रामपुर। मकान की छत के ऊपर नगर पालिका परिषद के कागजात चला रहे क्लर्क समेत दो कर्मचारियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पालिका अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रामपुर नगर पालिका में क्लर्क के तौर पर कार्यरत अखलाक अहमद पालिका के चपरासी जुनेद के साथ अपने मकान की छत के ऊपर पालिका के कुछ दस्तावेजों को जला रहा था। मकान के ऊपर से उठ रहे धुंए के बादलों को देखकर स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों को जला रहे दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने जलाए जा रहे रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले का पता चलते ही पालिका समेत नगर के भीतर पूरी तरह से हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी की ओर से इस मामले में नगर पालिका की चेयरमैन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर पालिका अध्यक्ष ने रजिस्टर जलाने के मामले को झूठा करार दिया है।

epmty
epmty
Top