10 मिनट के भीतर दो बार कॉल- केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी

10 मिनट के भीतर दो बार कॉल- केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी

नागपुर। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को 10 मिनट के भीतर लगातार दो बार मर्तबा फोन कॉल करते हुए अज्ञात च्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरी कॉल उस समय की गई जब केंद्रीय मंत्री नागपुर स्थित अपने दफ्तर में आए थे।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने के बाद चौतरफा हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने 10 मिनट के भीतर नागपुर स्थित दफ्तर के भीतर दो मर्तबा फोन कॉल करते हुए केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची नागपुर पुलिस धमकी देने के मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस द्वारा अब आरोपी कॉलर को ट्रेस करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात कॉलर ने 10 मिनट के भीतर दो मर्तबा कॉल करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी भरी कॉल पहले 11 बजकर 30 मिनट पर तो दूसरी 11 बजकर 40 मिनट पर आई थी।

epmty
epmty
Top