350 रुपए की लूट के लिए चाकू से गोदा- 60 बार प्रहार कर लाश पर नाचा

350 रुपए की लूट के लिए चाकू से गोदा- 60 बार प्रहार कर लाश पर नाचा

नई दिल्ली। 350 रुपए की लूट के लिए 16 साल के लड़के ने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। मृतक युवक पर चाकू से तकरीबन 60 मर्तबा वार करने के बाद हत्यारोपी किशोर लाश के ऊपर नाचा। लोमहर्षक हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मिली है, जिसे देखकर अब लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके के वेलकम थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देते हुए 16 साल के किशोर द्वारा 350 रुपए के लिए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। आरोपी किशोर ने मृतक युवक के ऊपर एक दो बार नहीं बल्कि चाकू से साथ मर्तबा ताबड़तोड़ वार किए हैं। आरोपी के सिर पर इस हद तक खून सवार था कि उसने युवक की गर्दन काटने की भी कोशिश की और असफल रहने पर उसके सिर पर लात मारी। पुलिस ने 16 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की यह वारदात उस समय अंजाम दी गई है, जब 16 साल के किशोर ने बिरयानी खाने के लिए मृतक युवक से 350 रुपए मांगे थे। दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी नहीं जानते थे। मृतक युवक ने जब पैसे देने से मना किया तो किशोर ने उसे जबरदस्ती रुपए छीनने की कोशिश की। इस दौरान हुई झड़प में आरोपी किशोर ने युवक को गला दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह उसके शरीर को घसीट कर एक तंग गली के भीतर ले गया। जहां किशोर ने उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना को देखकर अब लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

epmty
epmty
Top