छात्रा से गैंगरेप करने वाला दरिंदा दबोचा- दरोगा सस्पेंड

छात्रा से गैंगरेप करने वाला दरिंदा दबोचा- दरोगा सस्पेंड

लखनऊ। ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले एक वहशी दरिंदे को पुलिस ने भाग दौड़कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे दरिंदे की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। छात्रा से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

सोमवार को डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने बताया है कि शनिवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रही छात्रा को विभूति खंड इलाके से ऑटो सवार दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। दोनों छात्रा को सुशांत गोल्फ सिटी के पलासियो माल के पीछे झाड़ियों में ले गए थे। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था और उसे बेहोशी की हालत में सडक पर फेंककर फरार हो गये थे।

सोमवार को विभूति खंड पुलिस ने आकाश नाम के एक दरिंदे को भागदौड़ कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश में लगातार ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

डीसीपी ने बताया है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। हुसडिया चौकी इंचार्ज हुसैन अब्बास को सस्पेंड कर दिया गया है।

थाना प्रभारी विभूति खंड, गोमती नगर एवं सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। घटना की जानकारी होने के बावजूद लापरवाही बरतने और इस घटना को सीनियर अधिकारियों से छुपाने के संबंध में नोटिस जारी कर इन सभी से जवाब मांगा गया है।

epmty
epmty
Top