शरीर की बनावट और सुंदरता को लेकर पति करता था कमेंट- पत्नि ने दे दी जान

नई दिल्ली। पति और पत्नि में विवाद के मामले सामने आते रहते हैं। पति और पत्नि का विवाद कभी-कभी इतना बढ़ जाता है, उसका अंजाम कुछ और ही होता है। एक ऐसा ही मामला कर्नाटक से सामने आया है। पति की शरीर की बनावट की टिप्पणियों से परेशान होकर पत्नि ने आग लगाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार कनार्टक के बेंगलुरू के डीजे हल्ली क्षेत्र में महिला अपने पति के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। महिला का पति उसे शरीर की बनावट और सुंदरता को लेकर ताने मारता रहता था। एक दिन और ऐसे ही पति ने अपनी पत्नि को शरीर की बनावट और सुंदरता को लेकर ताने मारने शुरू कर दिये लेकिन पत्नि पति की इन बातों से इतना परेशान हो चुकी थी कि उसने गुस्से में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली।
यह देखते ही पड़ोसियों ने आग को बुझाया इसके बाद उपचार के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के माता-पिता ने पति के विरूद्ध पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज करते हुए महिला के पति को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।