चलती बस में बच्ची के साथ छेड़खानी पड़ी भारी- मार खाने के बाद भेजा..

चलती बस में बच्ची के साथ छेड़खानी पड़ी भारी- मार खाने के बाद भेजा..

उमरिया। बस में सवार होकर मां के साथ जा रही 11 साल की लड़की के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। नाजुक अंग छेड़े जाने पर जैसे ही लड़की चिल्लाई वैसे ही बस में सफर कर रही उसकी मां एवं यात्रियों ने मनचले को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शुक्रवार को नौरोजाबाद से चलकर पाली की तरफ जा रही बस में सवार हुई महिला अपनी बेटी के साथ अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस में सफर कर रहे नौरोजाबाद के पूरा बाजार में रहने वाले रजनी शर्मा पुत्र राघवेंद्र शर्मा ने मां बेटी के पास बैठने के बाद 11 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

जैसे ही मनचले ने लड़की के नाजुक अंगों को छुआ वैसे ही दर्द से चिल्लाई लड़की की आवाज को सुनकर सजग हुई मां और यात्रियों ने मनचले को दबोच लिया। बस से उतारकर रजनीश की जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लिया और पॉक्सो के अलावा एससी एसटी एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मनचले को जेल यात्रा पर रवाना कर दिया।

रिपोर्ट-चंदन श्रीवास, मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top