रेप के आरोपी सिपाही ने दी जान- मरने से पहले वीडियो में बोला..

रेप के आरोपी सिपाही ने दी जान- मरने से पहले वीडियो में बोला..

आगरा। लड़की से दुराचार करने के मामले में फंसे जेल पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मरने से पहले दुष्कर्म के आरोपी सिपाही ने मोबाइल में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसके परिजनों को इस आत्मघाती कदम उठाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

आगरा के थाना खंदोली क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन में मंगलवार की रात जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह अपनी ननिहाल में आया हुआ था, जहां उसने इस हौलनाक घटना को अंजाम दिया है। गले में फांसी का फंदा डालकर उसके ऊपर झूल कर अपनी जान देने वाले जेल सिपाही के खिलाफ फिरोजाबाद में दुराचार का मुकदमा दर्ज था। इस कारण वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। मूल रूप से हाथरस के गांव रसगमा सहपऊ निवासी जितेंद्र कुमार तकरीबन 5 महीने पहले ही पुलिस विभाग में जेल पुलिस सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती जनपद बागपत में जिला जेल में थी। कुछ दिनों से वह अपनी ननिहाल में मामा अतर सिंह के घर पर रह रहा था। खुदकुशी करने से पहले जेल सिपाही ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें जेल सिपाही ने गांव नगला नक्शे खैरगढ़ फिरोजाबाद की एक युवती और उसके परिजनों को इस खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि युवती उसकी दूर की रिश्तेदार है। जिसके बारे में वीडियो में सिपाही ने कहा है कि उक्त युवती उसके ऊपर अपने साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार के बाद उसके खिलाफ लड़की की ओर से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र कुमार के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल के को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top