घर के भीतर नहा रही पड़ोसन का बनाया ऐसा वीडियो और अब..

घर के भीतर नहा रही पड़ोसन का बनाया ऐसा वीडियो और अब..

बरेली। घर के भीतर नहाने में लगी महिला का पड़ोसी युवक ने मोबाइल की मदद से वीडियो बना लिया। महिला को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उसने पड़ोसी से पुलिस के पास इस मामले की शिकायत करने की बात कही। शिकायत की बात सुनते ही आपे से बाहर हुए पड़ोसी ने महिला को तरह-तरह की धमकियां दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बृहस्पतिवार की की सवेरे तकरीबन 10.00 बजे जब अपने घर के भीतर स्नान कर रही थी तो उसी दौरान महिला के मकान में पहुंचा पड़ोसी संजीव कुमार स्नान कर रही महिला की अश्लील वीडियो बनाने में लग गया। महिला को जब वीडियो बनाने की जानकारी हुई तो उसने अपने जेठ को फोन कर मामले की जानकारी दी।

महिला का जेठ तुरंत ही जब आरोपी संजीव कुमार से पूछताछ करने उसके घर पहुंचा तो तो उसने संजीव के हाथ से मोबाइल छीन लिया। जिसमें महिला की अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई दी। जेठ जब उसके परिवारवालोें को युवक की हरकत की जानकारी देने लगा तो इसी बीच आरोपी मौके से भाग लिया। इसके बाद अपने जेठ के साथ महिला सीधे थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top