मर्यादा हुई शर्मशार- बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

मर्यादा हुई शर्मशार- बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाले एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घिनौनी वारदात की शिकायत पीड़ित बेटियों की मां ने पुलिस में दर्ज करायी है।

जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी गयी मां की तहरीर में नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई माह तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोप यह भी है कि पिता हैवानियत की हद पार कर उसके कुकृत्य को उजागर करने पर बेटियों समेत मां को जान से मार देने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरज पांडेय को गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि जिले में सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने मां के माध्यम से पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता समेत दो से तीन अन्य लोगों पर कई माह से दुराचार करने का आरोप लगाया है। किशोरियों की मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। मां के घर पर न रहने के दौरान पिता नाबालिग पुत्रियों से दुराचार करता था। साथ ही इस बात को उजागर करने पर मां समेत उन्हें जान से मार देने की भी धमकी देता था। जिसके डर से किशोरियों ने अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसकी आड़ में पिता बेटियों से महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि इसी बीच पिता अपनी एक पुत्री को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से कुछ दिन अकेले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर उसने अपने दो तीन अन्य साथियों संग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मुंबई से वापस जौनपुर स्थित अपने गांव लौटने पर पिता की इस हरकत से पीड़ित नाबालिग बेटी ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी मां को दी। छोटी बहन के साहस को देख बड़ी बेटी ने भी अपनी आपबीती मां को बता दी। दोनों किशोरियों ने मां के साथ सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता धीरज पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top