दिल्ली की मंडोली जेल में हंगामा-कैदियों ने किया खुद को घायल

दिल्ली की मंडोली जेल में हंगामा-कैदियों ने किया खुद को घायल

नई दिल्ली। राजधानी की मंडोली जेल में बंद कैदियों ने हंगामा करते हुए जानबूझकर खुद को घायल कर लिया है। घायल हुए तकरीबन 25 कैदियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामा और खुद को घायल करने की घटना उस समय हुई जब दो कैदी बिना किसी कारण अपनी बैरक से बाहर जाना चाहते थे और जेल कर्मियों ने उन दोनों को बाहर जाने से रोक दिया। दोनों कैदियों के बीच प्रतिद्वंदिता थी।

मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम को मंडौली जेल की बैरक नंबर 11 में बंद कैदी दानिश और अनीस बिना किसी वाजिब कारण के अपनी बैरक के बाहर जाना चाहते थे। दोनों के बीच पहले से ही अपने अपने गैंग के चलते किसी मामले को लेकर प्रतिद्वंदिता चली आ रही है। जेलकर्मियों को इस बात की जानकारी थी, जिसके चलते उन्होंने दोनों को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। इसी बात को लेकर दोनों कैदी उत्तेजित हो गए और उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। अन्य कैदियों को भी जब उन्होंने ऐसा ही करने के लिए कहा तो इसके बाद अन्य कैदियों ने भी दीवारों पर सिर पीटकर और एक-दूसरे को छुरा घोंपकर खुद को घायल करना शुरू कर दिया। इसके बाद जेल अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

सूत्रों ने कहा, ष्करीब 25 कैदियों को मामूली चोटें आई, जिनमें से एक को नजदीकी अस्पताल ले जाना पड़ा।

गौरतलब है कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी की नाटकीय हत्या के बाद अधिकारियों ने उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी समेत दिल्ली की सभी जेलों में गैंगवार की आशंका जताई है। जेल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गोगी तिहाड़ जेल में बंद था जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी टीलू ताजपुरिया मंडोली जेल में हैं।



epmty
epmty
Top