मस्जिद में अज़ान पढ़ रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। रिटायर्ड एसएसपी की मस्जिद में अजान पढ़ने के दौरान आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के बारामुला में गेटमुल्ला शीरी में रिटायर्ड एसएसपी मोहम्मद शफी फजर की अजान पढ़ने के लिए मस्जिद में गए थे। जिस समय मोहम्मद शफी अजान पढ़ रहे थे उसी समय आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी।
जिसमें रिटायर्ड अधिकारी मोहम्मद शफी की मौत हो गई। सुबह सुबह रिटायर्ड अफसर की गोली मारकर हत्या की खबर के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस चौकन्नी हो गई और पुलिस ने अपना सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस रिटायर्ड एसएसपी के हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
epmty
epmty