रिजेक्ट किया प्रेम प्रस्ताव- घर में घुसकर युवक ने किया लड़की का मर्डर

रिजेक्ट किया प्रेम प्रस्ताव- घर में घुसकर युवक ने किया लड़की का मर्डर

हुबली। प्रेम प्रस्ताव रिजेक्ट किया जाने से बुरी तरह खफा हुए लड़के ने घर में घुसकर लड़की का चाकू से गोदकर मर्डर कर दिया। हत्या करके फरार हुए लड़के की तलाश में पुलिस की कई टीम में दौड़ धूप कर रही है। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कर्नाटक के हुबली में 21 वर्षी अंजलि अंबीगेरा की घर में घुसकर 23 साल के लड़के विश्वा उर्फ गिरीश सावंत ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। मौत का निवाला बनी अंजलि का कसूर केवल इतना था कि उसने विश्वा की ओर से दिए गए प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। इसी से खफा हुए विश्वा ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लड़की का चाकू से गोद कर मर्डर कर दिया।

हुबली में एक महीने के भीतर घर में घुसते हुए लड़की के मर्डर की दूसरी वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत हत्यारोपी विश्वा के खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज किया गया है। मर्डर करके फरार हुए विश्वा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम में गठित की गई है।

epmty
epmty
Top