गर्लफ्रेंड व सहेली के साथ सेक्स से किया मना- चबा लिया प्राइवेट पार्ट

गर्लफ्रेंड व सहेली के साथ सेक्स से किया मना- चबा लिया प्राइवेट पार्ट

कानपुर। गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली के संग एक साथ सेक्स करने से इनकार करना युवक को भारी पड गया। दोनों महिलाओं ने गुस्साकर युवक के ऊपर हमला बोल दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से चबा गई। घायल हुए युवक को पहले नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक ने अभी तक इस बाबत तहरीर नहीं दी है

जनपद कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रोहतापुर गांव में रहने वाले युवक की तकरीबन डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद दुल्हन बनकर गांव में आई एक महिला के साथ संबंध हो गए थे। बीते दिन की शाम युवक अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए उसके घर गया था। इत्तेफाक से उस समय महिला मित्र की सहेली भी वहां पर मौजूद थी।

युवक ने महिला मित्र का आदेश मिलने के सहेली की मौजूदगी के बावजूद उसके साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान सहेली का भी दिल बुरी तरह से मचल उठा और उसने युवक पर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया।

इससे दोनों महिलाएं बुरी तरह से भड़क गई और युवक से झगड़ा करने लगी। विवाद इतनी गहराई तक पहुंचा कि गुस्से से लाल पीली हुई गर्लफ्रेंड की सहेली ने दांतों से युवक के प्राइवेट पार्ट को चबा लिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अर्ध नग्न अवस्था में ही किसी तरह से घर पहुंचे युवक का पत्नी ने जब बुरा हाल दिखा तो पूछताछ में युवक ने सारी बात बता दी। पत्नी ने डायल 112 पर फोन करके गांव में पुलिस बुलाई। आनन फानन में युवक को पुलिस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।

जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति के चलते युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिल रही है कि हैलट में प्राथमिक इलाज के बाद युवक अब कहीं और चला गया है।इंस्पेक्टर संजय चौबे ने बताया है युवक से घटना के संबंध में तहरीर मांगी गई है। लेकिन उसने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले पर एक्शन लिया जाएगा।




epmty
epmty
Top