महिला बैंककर्मी से लूटपाट करने के बाद रेप की कोशिश

महिला बैंककर्मी से लूटपाट करने के बाद रेप की कोशिश

कानपुर। लिफ्ट मांगने के बाद बैठाई गई महिला बैंककर्मी के साथ लूटपाट करने के बाद युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने एवं उसके चीखने चिल्लाने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। महिला की चीख पुकार को सुनकर दौड़े लोगों को आता हुआ देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। गंभीर हालत के चलते महिला ने पुलिस और परिवारजनों को सूचना दी। इसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जाजमऊ गंगा विहार की रहने वाली महिला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सरसोल शाखा में बतौर क्लर्क तैनात है। महिला शुक्रवार की देर शाम जब बैंक का काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रही थी तो ग्रामीण क्षेत्र में सवारी का साधन सुलभ नहीं होने की वजह से महिला बैंककर्मी ने बाइक पर सवार होकर आ रहे एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने बाइक रोककर महिला को बैठाया और शॉटकट का रास्ता होने का झांसा देते हुए महिला को गोवर्धनी माता मंदिर के रास्ते से लेकर जंगल में पहुंच गया। सुनसान स्थान पर युवक ने अपनी बाइक रोकी और बैंककर्मी के ऊपर टूट पड़ा।

युवक ने पहले महिला के गले में पड़ा मंगलसूत्र लूटा, उसके बाद पर्स, मोबाइल व अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिया। महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने जमीन पर गिराते हुए उसकी बेरहमी के साथ पिटाई की और उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मदद के लिए महिला के शोर मचाने पर युवक ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर दौडे लोगों को आता हुआ देखकर पकड़े जाने के डर से युवक जेवरात एवं पर्स लेकर भाग निकला। महिला ने राहगीरों की मदद से पुलिस और परिजनों को लूट की इस वारदात की सूचना दी। सूचना पाते ही महाराजपुर थाने की पुलिस एवं सीओ सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को गंभीर अवस्था में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।



epmty
epmty
Top