महिला से छेड़छाड़ को लेकर हुई ईंट पत्थरों की बरसात- घर में तोड़फोड़

महिला से छेड़छाड़ को लेकर हुई ईंट पत्थरों की बरसात- घर में तोड़फोड़
  • whatsapp
  • Telegram

मेरठ। महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से एक दूसरे के ऊपर ईंट पत्थरों की बरसात की गई। आरोपी के घर में घुसे महिला पक्ष के लोगों की भीड़ ने मकान में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। दौड़ धूप करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वारदात में जख्मी हुए बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

महानगर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रहने वाले युवक समीर ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने जब युवक की हरकत का विरोध किया तो वह महिला के साथ हाथापाई करने लगा। मौके पर मचे शोर शराबे को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके चलते मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करने के बाद समीर को हिरासत में ले लिया। आधी रात के बाद एक बार फिर से यह मामला भड़क गया। महिला पक्ष के दर्जनों लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने समीर के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस दौरान एक किशोर भी घायल हो गया।

सूचना पाकर भारी संख्या में पहुंची पुलिस के देखते ही तोड़फोड़ करने वाली भीड़ मौके से फरार हो गई। घटना के बाद समीर के परिवार वालों ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद से अभी तक तनाव बना हुआ है।

epmty
epmty
Top