SVU की इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी

SVU की इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी

पटना। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बिहार पुलिस कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के ऊपर अपना शिकंजा कस दिया है।

बिहार के राजकीय झारखंड के देवघर स्थित उनके घर पर SVU की टीम ने छापेमारी की है। पटना से गई टीम उनके घर को सर्च कर रही हैं। घर के अंदर अब तक ढाई लाख कैश और लाखों रुपए की ज्वेलरी प्राप्त हो चुकी है। साथ ही कहीं जमीन के डीड भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार को इनके काले कारनामों की सूचना मिली थी। तब से उनके बारे में इनपुट जुटाया जा रहा थ। जब पड़ताल में ठोस सबूत हाथ लगे तो 17 फरवरी को पटना में SVU ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया था।

अरुण की संपत्ति अभी सरकारी आमदनी से 75 प्रतिशत अधिक मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर तक इसका प्रतिशत और अधिक बढ़ जाएगा।

सूत्रों के अनुसार,SVU की टीम घर में लगे टाइल्स की कीमत का अनुमान लगा रही है, टाइल्स की कीमत काफी महंगी बताई जा रही है।

अरुण की पोस्टिंग राजगीर में है। यहां पर बिहार पुलिस की अकैडमी भी है। बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के इस एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एकेडमी के लिए आए टाइल्स को राजगीर से देवघर भिजवाया और उसका इस्तेमाल अपने घर को बनाने में किया।

अब SVU की टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं। जांच कर दोनों जने के टाइल्स को मिलाया जाएगा। SVU की टीम राजगीर में इनके किराए वाले घर को भी खंगाल रही है।



epmty
epmty
Top