होटल पर छापा - 17 साल की लड़की निकली सेक्स रैकेट सरगना- ऐसे हाल में..

होटल पर छापा - 17 साल की लड़की निकली सेक्स रैकेट सरगना- ऐसे हाल में..

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नवी मुंबई इलाके में स्थित होटल में की गई छापामार कार्यवाही में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिसे केवल 17 साल की लड़की द्वारा संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान कुछ लड़के लड़कियों को पकड़ा गया है। चार लड़कियां भी इस दौरान बचाई गई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नवी मुंबई इलाके में स्थित होटल में की गई छापामार कार्यवाही में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसका संचालन कर रही महज 17 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है।

छापा मार कार्यवाही के दौरान पुलिस को अनेक लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालातो में कमरों के भीतर से बरामद हुए हैं। चार लड़कियां ऐसी भी पुलिस द्वारा बचाई गई है जिन्हें जबरदस्ती जिस्मफरोशी के इस गलीच धंधे में धकेला जा रहा था।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को छापामार कार्रवाई करने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से होटल पर भेजा था। नवी मुंबई के वासी इलाके में स्थित होटल पर छापामार कार्रवाई करने से पहले एक फर्जी कस्टमर को भेजा गया था, जैसे ही पुलिस के रूप में पहुंचे ग्राहक ने लड़की का सौदा तय किया, वैसे ही पुलिस छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई।

मलाड की रहने वाली 17 साल की सेक्स रैकेट संचालिका जिस्मफरोशी के धंधे से मोटी कमाई कर रही थी। जिन औरतों को जिस्मफरोशी के इस धंधे में धकेला गया था, बदले में उन्हें मामूली सी रकम दी जा रही थी। पुलिस द्वारा होटल से मुक्त कराई गई चार लड़कियों की उम्र तकरीबन 20 साल के आसपास होना पाई गई है। इनमें से एक नेपाल की और दो बिहार की रहने वाली है।

epmty
epmty
Top