पत्नि के साथ हुआ झगड़ा- पति ने पेड़ पर लटककर दे दी जान

पत्नि के साथ हुआ झगड़ा- पति ने पेड़ पर लटककर दे दी जान

झांसी। जनपद के थाना बरुआसागर इलाके के गांव में एक व्यक्ति ने पत्नि से झगड़ा होने के बाद खेत में जाकर पेड़ से लटककर खुदखुशी कर ली। युवक का शव पेड़ से लटकने की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बरुआसागर इलाके के गांव बरेठी के रहने वाले 26 वर्षीय रमाकांत यादव पुत्र बलबीर यादव का विवाह करीब डेढ़ साल पूर्व हुआ था। बताया जा रहा है कि रमाकांत और उसकी पत्नि के बीच बीते मंगलवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। लोगों ने रमाकांत को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना और उसके बाद वह घर से बिना खाना खाये ही चला गया। परिजनों ने पूरी रात उसके काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जब गांव के कुछ लोग घूमने के लिये खेतों की तरफ गये तो एक खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रमाकांत का शव लटका हुआ मिला। शव लटकने के बाद गांव में खलबली मच गई। लोगों द्वारा जानकारी मिलने के बाद परिजन बिलखते हुए खेत में पहुंचे।

epmty
epmty
Top