पानी पूरी बेचने वाले ने लड़की का बनाया गोलगप्पा- किया ब्लैकमेल

पानी पूरी बेचने वाले ने लड़की का बनाया गोलगप्पा- किया ब्लैकमेल

गाजियाबाद। योयो एप पर हुई दोस्ती के बाद पानी पूरी बेचने वाले लड़के ने इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए लड़की का गोलगप्पा बना दिया। आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके लड़की को ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम की रहने वाली लड़की के साथ योयो एप के माध्यम से राजस्थान के रहने वाले लड़के की दोस्ती हो गई थी। इसके बाद राजस्थान के लड़के ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया और इमोशनल ब्लैकमेल करने के लिए उसने एक बार खुद को चाकू मार लिया।।

इस दौरान दोस्ती दिखाते हुए लड़के ने वीडियो कॉल के माध्यम से लड़की के कुछ आपत्ति दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करते हुए उसे रूपयों की डिमांड करने लगा। दबाव में आई लड़की ने उसे 17000 रुपए भी दे दिए।


जब लड़के ने 100000 रुपए और मांगे तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बता दी। इस बीच आरोपी ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो उसके रिश्तेदार को भेज दिया। पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की पता चला कि लड़का गुजरात के वडोदरा में रह रहा है।

पुलिस ने अफसरों की अनुमति लेते हुए आरोपी राजू गुर्जर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है। युवक पानी पूरी बेचने का काम करता है।

epmty
epmty
Top