PAC के जवान ने गोली मारकर खुद को उड़ाया- बौद्ध महोत्सव में था आया

PAC के जवान ने गोली मारकर खुद को उड़ाया- बौद्ध महोत्सव में था आया

फर्रुखाबाद। बौद्ध महोत्सव में आई पीएसी की बटालियन के जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। गोली चलने की आवाज को सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचे जवान के साथी उसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद सुसाइड करने वाले जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रविवार को फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र में लगे संकिसा बौद्ध महोत्सव में सुरक्षा के लिए लगाई गई पीएसी की 26वीं वाहिनी की बटालियन के जवान सचिन कुमार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। इटावा से आई पीएससी की 26वीं वाहिनी की बटालियन के सभी जवान संकिसा के पास स्थित विजय सोम इंटर कॉलेज में रुके हुए थे।


रविवार की सवेरे यहीं पर सिपाही सचिन कुमार ने खुद को गोली मार ली। जैसे ही स्कूल परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वैसे ही बटालियन में शामिल अन्य जवान तुरंत भाग दौड़ करते हुए मौके पर पहुंचे।

जहां उन्होंने सचिन कुमार को बुरी तरह से लहूलुहान हुआ पाया। पीएसी के जवान तुरंत अपने साथी को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के बाद सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिल रही है कि सुसाइड करने वाला सिपाही हाथरस जनपद का रहने वाला था। जवान ने सुसाइड क्यों किया है पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top