बर्थडे पर दारू पार्टी में हुई धांय धांय-चली गई किशोर की जान

बर्थडे पर दारू पार्टी में हुई धांय धांय-चली गई किशोर की जान

औरैया। 6 वर्षीय छोटू के जन्मदिन की खुशी में आयोजित की गई बर्थडे पार्टी में परोसी गई शराब के नशे में टल्ली होकर जब हर्ष फायरिंग की गई तो धांय धांय चली गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक किशोर गोली की चपेट में आ गया। धडाम से छत से गिरे किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां किशोर को चिकित्सकों ने जब मृत घोषित कर दिया तो बुरी तरह से कोहराम मच गया। हर्ष फायरिंग करके फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जनपद औरैया की सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार की देर रात जब ऋषि के 6 वर्षीय छोटू का जन्मदिन मनाया जा रहा था और बर्थडे पार्टी में आए लोगों के लिए महिलाएं घर के आंगन में खाना बनाने में लगी थी। तभी ऊपर की मंजिल पर ऋषि के दोस्तों के साथ दारू पार्टी का काम शुरू कर दिया गया। शराब के नशे में टल्ली हुए लोगों द्वारा मकान की छत पर तमंचे से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। जिसकी चपेट में आकर ऋषि के पड़ोसी बल्लू का 18 वर्षीय बेटा देव कुमार आ गया। गोली लगते ही किशोर छत से नीचे गिर पड़ा और उसके मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गए। फिर भी तसल्ली के लिए परिवार के लोग आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद मकान की छत पर दारू पार्टी कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

epmty
epmty
Top