विवाहित महिला से रेपकर खींची अश्लील फोटो- शादी का बना रहा दबाव

विवाहित महिला से रेपकर खींची अश्लील फोटो- शादी का बना रहा दबाव

शाहजहांपुर। महिला के साथ छेडछाड़ की, उसके बाद दुष्कर्म किया औरं इसी बीच अश्लील फोटो खींच ली, जिसे आरोपी वायरल करने की धमकी देता है और उस पर शादी करने का दबाव भी बना रहा है। महिला ने यह आरोप लगाते हुए थाना रोजा पुलिस को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रोजा क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला तीन साल पहले कपड़े की सिलाई के कारखाने में कार्य करती थी। इसी बीच महिला की मुलाकात मक्कू बजरिया के रहने वाले अजीम हुसैन खां से हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कई बार बातचीत करने के बहाने उससे छेडछाड़ की। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपनी ने उसके मकान पर आकर दो साल पहले दुष्कर्म किया। इस दौरान वह अश्लील फोटो खींची, जिसको वायरल करने की धमकी दी।

महिला ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसे निरंतर फोन कर मिलने के लिये बुलाता रहा और अब महिला से धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहहा है। वह धर्म करने के बाद कहीं जाकर नौकरी करने की बात भी कह रहा है। इसका विरोध करने पर महिला, उसके बच्चों व उसके पति का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।



epmty
epmty
Top