लिव इन पार्टनर का कत्ल- शरीर को आरी से काटा- टुकड़े कुकर में उबालें

लिव इन पार्टनर का कत्ल- शरीर को आरी से काटा- टुकड़े कुकर में उबालें

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 56 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर का कत्ल कर दिया। मामला यहीं पर ही नहीं थमा बल्कि आरोपी ने महिला के शरीर को आरी से काटकर टुकड़ों में बांटा। शरीर के हिस्सों से बदबू नहीं आए इसलिए आरी से टुकड़े किए गए अंग कुकर में उबालकर ठिकाने लगाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में राजधानी दिल्ली से भी अधिक वीभत्स कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया है। राजधानी दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह 56 साल के व्यक्ति ने लिव इन पार्टनर के रूप में रह रही 32 साल की महिला सरस्वती का कत्ल करने के बाद उसके शरीर को आरी से काटकर टुकड़ों में विभाजित कर दिया।

आसपास के लोगों को किसी तरह का शक नहीं हो और हिस्सों में बांटे गए शरीर के टुकड़ों से बदबू नहीं आए इसके लिए आरोपी शरीर के टुकड़े एक-एक करके ठिकाने लगाता रहा। पुलिस के मुताबिक मनोज नाम के इस व्यक्ति ने लिव इन पार्टनर सरस्वती के का कत्ल करने के बाद उसके आधे शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबलकर ठिकाने लगा दिया था। जिससे बदबू को खत्म कर शरीर के बाकी बचे टुकड़ों को ठिकाने लगाया जा सके। आरोपी के घर से 32 साल की सरस्वती के शरीर के निचले अंग ही पुलिस द्वारा की गई छानबीन में हाथ लग पाए हैं। जबकि ऊपरी हिस्से को मनोज ने एक-एक करके ठिकाने लगा दिया था।


पुलिस के मुताबिक यह वीभत्स हत्याकांड 2 से 3 दिन पहले अंजाम दिया गया है। मीरा रोड पर रहने वाले 56 साल के मनोज साहनी और 32 साल की सरस्वती वैद्य की लिव इन पार्टनर के रूप में रहते हुए किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मीरा रोड के गीता नगर की आकाशदीप बिल्डिंग में रहने वाले मनोज और सरस्वती पिछले 3 साल से एक साथ रह रहे थे। कत्ल की इस सनसनी खेज वारदात का उस समय पता चला जब बुधवार को बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों ने उनके मकान से बदबू आने की शिकायत की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को फ्लैट के अंदर से जब शव के टुकड़े मिले तो पुलिस ने मनोज साहनी को अरेस्ट कर लिया। डिप्टी पुलिस कमिश्नर जयंत बाजूवाले का कहना है लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले मनोज साहनी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने मर्डर की वारदात को क्यों और कैसे अंजाम दिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top