करणी सेना के अध्यक्ष का मर्डर- घर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोलियां

करणी सेना के अध्यक्ष का मर्डर- घर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोलियां

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिनदहाड़े घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने सुखदेव सिंह के घर में घुसकर गोलियां चलाई। करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जमीन पर गिरते ही हमलावर मौके से भाग निकले। सुखदेव सिंह को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में एक अन्य के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है।

मंगलवार को जयपुर के श्याम नगर जनपथ पर रहने वाले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के घर पर दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। सुखदेव सिंह के सामने आते ही बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शरीर के भीतर चार गोलियां घुसने से सुखदेव सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर जा गिरे। उनके जमीन पर गिरते ही फायरिंग कर रहे बदमाश गलियों से होते हुए भाग निकले। रास्ते में बदमाशों ने कार को रोक कर उसे लूटने का प्रयास किया, किंतु ड्राइवर को जैसे ही दोनों ने पिस्तौल दिखाई तो चालक अपनी कार को भगाकर ले गया।

इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार अमित को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। गोली लगने से स्कूटी सवार घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसी बीच हमलावर उसकी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्याम नगर पुलिस ने सुखदेव सिंह को अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

epmty
epmty
Top