शादी समारोह में मर्डर- समधी ने ही की समधी की हत्या- मेहमानों के बीच...

शादी समारोह में मर्डर- समधी ने ही की समधी की हत्या- मेहमानों के बीच...

ग्रेटर नोएडा। शादी समारोह में गए समधी ने विवाद होने पर मेहमानों की भीड़ के बीच अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। शादी समारोह में गोली चलने से कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के फार्म हाउस के भीतर सोमवार की देर रात आयोजित किए गए शादी समारोह में शेखर यादव शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसी शादी समारोह में आयोजकों की ओर से शेखर यादव के समधी अशोक यादव को भी बुलाया गया था।

शेखर यादव ने 3 साल पहले ही अपनी बेटी का विवाह अशोक यादव के बेटे के साथ किया था, लेकिन बाद में आए मनमुटाव के चलते शादी के बाद लड़का लड़की में अलगाव हो गया था। इस दौरान शादी में हुए खर्च हुए एक करोड़ रुपए अशोक यादव द्वारा शेखर यादव को देने की दोनों में सहमति बनी थी। शादी समारोह में पहुंचे दोनों संबंधियों का जब आमना सामना हुआ तो एक करोड रुपए को लेकर दोनों के बीच कहां सुनी हो गई। जिसके चलते दोनों रिश्तेदारों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान शेखर यादव और उसके दो साथियों ने अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

शादी में गोली चलते ही मेहमानों में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। संबंधी को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर इकट्ठा कुछ लोग लहूलुहान हुए अशोक यादव को अस्पताल में ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी समारोह में मर्डर की जानकारी मिलते ही सेंट्रल नोएडा की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की बारीकी से जांच की। शादी समारोह की वीडियो बना रहे लोगों से पुलिस ने रिकॉर्डिंग लेकर अपने कब्जे में की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेखर यादव और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को डीसीपी सेंट्रल सुनीति सिंह ने बताया है कि शादी समारोह में हत्या करके भागे शेखर यादव और उसके सथ्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है।

epmty
epmty
Top