हिंसक हुआ मराठा आंदोलन- पुलिस पर पथराव- बसों में आग- हाईवे जाम

जालना। मराठा लोगों को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोग अचानक से हिंसक को हो उठे। जिसके चलते प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया। धुले- सोलापुर हाईवे को बंद करते हुए कई सरकारी बसें आग के हवाले कर दी गई। पुलिस को स्थिति थामने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। जिसमें 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों के पथराव से घायल हुए 18 पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के जालना जनपद में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर धरना दे रहे प्रदर्शन कारी जब अचानक से हिंसक हो उठे तो उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। जिसमें 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को घायल हुआ देखकर अन्य लोगों में बुरी तरह से गुस्सा फैल गया। जिसके चलते लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने लाठी चार्ज करने वाली पुलिस के ऊपर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव की चपेट में आकर 18 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। जिससे पुलिस कर्मियों में भगदड़ सी मच गई।
प्रदर्शनकारियों ने धुले- सोलापुर हाईवे को बाधित करते हुए कई सरकारी बसों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें आज के हवाले कर दिया। घटना तहसील अंबाड के धुले- सोलापुर रोड पर अंतर वर्ली सारथी गांव में हुई है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में है और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।