किशोरी का अपहरण- सीसीटीवी में भागती दिखाई दी लड़की

किशोरी का अपहरण- सीसीटीवी में भागती दिखाई दी लड़की

मेरठ। 15 साल की विशेष संप्रदाय की किशोरी का दूसरे समुदाय के लड़कों ने अपहरण कर लिया। पीड़ित परिवार ने किशोरी का अपहरण करने का सीसीटीवी फुटेज को उपलब्ध कराते हुए अपहृत की गई किशोरी की बरामद की की मांग उठाई है। पुलिस को दिए गए फुटेज में किशोरी भागती हुई नजर आ रही है।

शुक्रवार को महानगर के लोहिया नगर थाने में पहुंची क्षेत्र के गांव जाहिदपुर की रहने वाली रईसा ने गांव के ही चार लड़कों पर अपनी 15 साल की नाबालिक बेटी का मारपीट करते हुए अपहरण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी अपहरण करने के लिए पीछे दौड़ रहे लड़कों से बचने के लिए भागती हुई दिखाई दे रही है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में किशोरी का पीछा करते हुए उसके पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में गांव के ही रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक सिकंदर पुत्र सुरेश, मोहित पुत्र हरी और निक्की पुत्र से दयाचंद पर किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पीडिता ने पुलिस को अपहरण के दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

थाना प्रभारी के पी सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया है कि लड़की का अपहरण करके ले गए लड़कों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

epmty
epmty
Top