खाकी पर फिर लगा दाग- 50000 की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथ गिरफ्तार

खाकी पर फिर लगा दाग- 50000 की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथ गिरफ्तार

कानपुर। खाकी निरंतर दागदार हो रही है। एंटी करप्शन टीम के अफसरों ने 50000 रुपए की रिश्वत ले रहे थानेदार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जैसे ही यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर वायरल हुई तो जनपद के सभी थानों में हड़कंप मच गया। रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया रिश्वतखोर थानेदार लगे हाथ सस्पेंड कर दिया गया है।

औद्योगिक नगरी कानपुर के कलेक्टर गंज थाना प्रभारी राम जन्म गौतम को एंटी करप्शन टीम के अफसरों ने देर रात रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया है कि सोमवार की देर रात उन्हें कलेक्टर गंज थाना प्रभारी राम जन्म गौतम के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, वैसे ही उन्होंने रिश्वतखोरी के इस बड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया है कि पिछले काफी दिनों से इस बात की सूचना प्राप्त हो रही थी कि थाना प्रभारी रामजन्म गौतम भ्रष्टाचार पर उतरते हुए किसी व्यक्ति से लगातार रुपए देने की मांग कर रहा है।लेकिन अब उन्हें मालूम चला है की थानेदार को 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस आयुक्त डॉक्टर आरके स्वर्णकार ने कहा है कि रिश्वतखोर थाना प्रभारी के खिलाफ अब ऐसी कार्यवाही की जाएगी जो अन्य अफसरों के लिए एक नजीर बन जाएगी। रिश्वतखोर थानेदार के रंगे हाथ पकड़े जाने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल हुई तो शहर के सभी थानों में हड़कंप मच गया।

epmty
epmty
Top