पोर्न वीडियो दिखाकर कलयुगी भाइयों ने बहन से किया ऐसा घिनौना काम

पोर्न वीडियो दिखाकर कलयुगी भाइयों ने बहन से किया ऐसा घिनौना काम

कानपुर। दो कलयुगी की घिनौनी करतूत से एक बार फिर से इंसानी रिश्तो का कत्ल होने का मामला सामने आया है। बहनों की रक्षा और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले दो कलयुगी भाइयों ने ही पोर्न वीडियो दिखाकर बहन से रेप का काम शुरू कर रखा था। रोजाना के इस घिनौने काम से तंग आकर जब किशोरी ने अपने हाथ की नस काटी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया है, जहां से दोनों कलयुगी भाई जेल भेज दिए गए हैं।

महानगर पुलिस ने 16 वर्षीय सौतेली बहन के साथ पोर्न वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार की देर रात बजरिया थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों के संबंध में तहकीकात किये जाने के बाद पता चला है कि उन्होंने नाबालिक सौतेली बहन का रेप करने के दौरान अश्लील वीडियो बना रखा था और उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोनों भाइयों ने रोजाना उसके साथ रेप का काम शुरू कर रखा था। आरोपी दोनों भाई पूरे इत्मीनान के साथ पोर्न वीडियो चलाते थे और उसे सौतेली बहन को दिखाते हुए उसके साथ घिनौना काम करते थे।

पता चला है कि आरोपियों के मां बाप ने पीड़िता किशोरी को वर्ष 2013 के दौरान नियमों के विपरित जाकर अवैध तरीके से यतीम खाने से गोद लिया था। दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के बाद किशोरी के सौतेले माता पिता उसके गोदनामा संबंधी कोई दस्तावेज भी पुलिस को नहीं दिखा सके हैं।

बहन से रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों भाई जब अदालत के सामने पेश किए गए तो कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है।

epmty
epmty
Top