पति से विवाद में मां ने ढाई साल के कलेजे के टुकड़े का किया यह हाल

पति से विवाद में मां ने ढाई साल के कलेजे के टुकड़े का किया यह हाल

गाजियाबाद। कलयुगी मां ने पति के साथ चल रहे विवाद के तहत अपने ढाई साल के इकलौते कलेजे के टुकड़े को मच्छर मारने की दवा पिलाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कलेजे के टुकड़े को ठिकाने लगाने वाली हत्यारी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी आकाश की शादी तकरीबन 5 साल पहले सोनम के साथ हुई थी। दोनों की गृहस्थी हंसी खुशी के साथ आगे बढ़ रही थी। इस दौरान दोनों को एक बच्चा हुआ जिसकी उम्र इस समय ढाई साल थी। बृहस्पतिवार की रात ढाई साल का अक्षित अपनी दादी के पास सोया हुआ था। शुक्रवार को मृतक बच्चे अक्षित के पिता आकाश ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बच्चे की दादी बच्चे को उसकी माँ सोनम को देकर घर के बाहर किसी काम से चली गई। आरोप हैं कि इसके बाद उनकी पत्नी और बच्चे की माँ ने ही बच्चे को मच्छर मारने की दवा पिलाकर बच्चे की हत्या कर दी। जब बच्चे का चाचा घर आया तो बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

एसपी देहात इराज राजा ने बताया कि बच्चे के पिता और माँ के मध्य विवाद के बाद माँ ने घटना को अंजाम दिया हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का बिसरा प्रिजर्व किया है, जिससे मौत की वजह साफ हो पायेगी। बच्चे के पिता की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ,हत्या का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की माँ को गिरफ्तार कर लिया गया है।




epmty
epmty
Top