आय से अधिक संपत्ति रखने वाली IAS भेजी गई जेल

आय से अधिक संपत्ति रखने वाली IAS भेजी गई जेल

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लांड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई आईएएस पूजा सिंघल को ईडी की विशेष अदालत ने 8 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। विशेष अदालत के आदेश के बाद अब आईएएस को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में ले जाया जा रहा है।

बुधवार को रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत ने सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को आगामी 8 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मनीलांड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गयीं पूजा सिंघल पिछले 14 दिनों से ईडी की रिमांड पर थीं। उनसे रांची के ईडी क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की जा रही थी। अदालत के आदेश के बाद उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है।

पूजा सिंघल को विगत 11 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसी दिन कोर्ट ने उनसे पूछताछ के लिए ईडी ने रिमांड के आवेदन को मंजूरी दी थी। इसके बाद दो बार और रिमांड की अवधि बढ़ायी गयी। कुल 14 दिनों की पूछताछ के बाद उन्हें बुधवार को रांची में ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके पहले रांची सदर अस्पताल की एक टीम ने उनकी मेडिकल जांच की।

पूजा सिंघल से हुई पूछताछ के आधार पर ईडी को लगभग तीन दर्जन शेल कंपनियों में अवैध तरीके से निवेश की महत्वपूर्ण सूचनाएं हाथ लगी हैं। इन सूचनाओं के आधार पर 24 मई को झारखंड और बिहार में चार व्यवासियों और बिल्डर्स के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने एक बार फिर छापामारी कर कई दस्तावेज जुटाये हैं।

epmty
epmty
Top