पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध पर पति को गोली मारी- खेत पर काम कर रहे..

पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध पर पति को गोली मारी- खेत पर काम कर रहे..

भोपाल। खेत में काम कर रहे दंपति में शामिल महिला के साथ बाइक सवार लड़कों द्वारा जब छेड़छाड़ की गई तो विरोध करने पर बाइक सवारों ने पति को गोली मार दी। गंभीर हालत के चलते अस्पताल ले जाए गए किसान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शनिवार की सवेरे शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

टीकमगढ़ की खिरिया चौकी क्षेत्र के नेगुआ गांव में रहने वाला 27 वर्षीय छत्रपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ खेतों पर काम करने के लिए गया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के महरौली में रहने वाला ऋषि साहू अपने साथी राजेश के साथ बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था।

खेत में काम कर रहे दंपति को देखकर दोनों बाइक सवारों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पति ने जब दोनों लड़कों की इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन्होंने बंदूक निकाल ली।

दंपति जैसे ही वहां से जान बचाने के लिए भागे, इसी बीच उन्होंने बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली सीधी छत्रपाल सिंह की पीठ में जाकर गोली लगी। 0वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। जानकारी मिलते ही खेत पर पहुंचे छत्रपाल को गंभीर हालत के चलते अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था जो आज शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top