बिहार से रहने आए पति पत्नी की डंडों से पीट कर हत्या - क़ातिल फरार

बिहार से रहने आए पति पत्नी की डंडों से पीट कर हत्या - क़ातिल फरार

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में प्रवासी दंपत्ति की शुक्रवार रात किसी ने डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी कुछ समय पहले ही बिहार से यमुनानगर के साढौरा में रहने आये थे। उनके शव आज सुबह रामेश्वर सैनी के ट्यूबवेल के कोठे की छत पर पड़े मिले।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से अनुमान है कि किसीने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है। छत पर देसी शराब की बोतल पड़ी मिली है।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह बीती रात को अपने खेत में खड़ी फसल को पशुओं से बचाने के लिए गया था और उसने दंपति के पास एक युवक को देखा गया था। पुलिस उस युवक का सुराग लगाने में जुट गई है।

श्री सैनी ने बताया कि सुबह 10 बजे जब वह खेत में पहुंचे तो कोठे की कुंडी लगी हुई थी। कोठे के अंदर प्रवेश करने पर देखा तो प्रवासी दंपति नहीं था। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो दोनों की लाश मिली। शव के पास खून से सने डंडे पड़े हुए थे।

वार्ता

epmty
epmty
Top