पत्नी - पुत्री की हत्या कर खुद दी जान

पत्नी - पुत्री की हत्या कर खुद दी जान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सर्राफा कारोबारी ने शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल की मासूम पुत्री की चाकू से गला रेतने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी शाम को तब हुई जब परिवार के दूसरे लोग घर वापस पहुंचे। समझा जाता है कि पति के किसी महिला से नजदीकियों के चलते घर में कलह होती थी जिसके कारण यह घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरपालपुर कस्बा निवासी अनूप शर्मा (32) सर्राफा व्यवसाई थे। परिवार में पत्नी दीपा शर्मा (30) और पुत्री बिट्टो (4) थी। पिता सुधीश शर्मा और मां भी साथ ही रहती हैं। शनिवार को सुधीश शर्मा अपनी पत्नी के साथ कन्नौज एक रिश्तेदार के यहां गए थे। घर में अनूप, उसकी पत्नी और पुत्री ही थी। शनिवार शाम लगभग 6 बजे कन्नौज से वापस आकर सुधीश घर गए तो घटना का पता चला। प्राथमिक तौर पर अनूप की किसी महिला से नजदीकियों के चलते घर में घरेलू कलह के चलते घटना होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


वार्ता

epmty
epmty
Top