घूमने आई विदेशी टूरिस्ट महिला से सामूहिक बलात्कार- तीन हिरासत में लिए

घूमने आई विदेशी टूरिस्ट महिला से सामूहिक बलात्कार- तीन हिरासत में लिए

नई दिल्ली। भारत भ्रमण के लिए स्पेन से चलकर आई विदेशी महिला के साथ झारखंड में सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दौड़ धूप करते हुए छापामार कार्यवाही कर रही है।

शनिवार को मिल रही जानकारी के मुताबिक स्पेन से भारत घूमने के लिए आई एक महिला एवं एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से दोनों झारखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुर्मा घाट के समीप विश्राम करने के लिए रुके थे। जानकारी मिल रही है कि देर रात तकरीबन 11:00 बजे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मौके पर पहुंचकर पहले तो उनके साथ मारपीट की और फिर महिला टूरिस्ट को अपनी हवस का निशाना बनाते हुए युवकों द्वारा उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना में महिला और पुरुष जख्मी हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और पुरुष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां महिला का ट्रीटमेंट चल रहा है। सरैया घाट अस्पताल के बाहर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, किसी को भी अस्पताल के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के रहने वाले चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार एवं दुमका डीएसपी ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

epmty
epmty
Top