नाबालिग लड़के के साथ जोर जबरदस्ती- दो मर्तबा किया कुकर्म

नाबालिग लड़के के साथ जोर जबरदस्ती- दो मर्तबा किया कुकर्म
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। दो नाबालिग लड़कों ने पड़ोसी दस साल के नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दोनों नाबालिग कुकर्मियों ने जब एक बार फिर से 10 साल के लड़के के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया तो उसने अपने रिश्तेदार के साथ इस घटना को शेयर किया। रिश्तेदार द्वारा दी गई जानकारी के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने दोनों कुकर्मियों के खिलाफ थाने में शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उल्वे इलाके में रहने वाले 10 साल के लड़के के साथ उसके ही दो नाबालिग पड़ोसियों ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। 5 अगस्त और 2 सितंबर को लगातार अंजाम दी गई को कुकर्म घटनाओं को लेकर पड़ोसियों ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देंगे।

जान जाने के डर से बालक ने अपने साथ हुए कुकर्म की बात अपने दिल के अंदर दबाये रखी। बीते दिनों हिम्मत बटोर कर जब बालक यह घटनाएं अपने एक रिश्तेदार के साथ शेयर की तो रिश्तेदार ने तुरंत यह बात पीड़ित लड़के की मां को बताई। जिसके चलते लड़के की मां ने बीते दिन की देर रात नवी मुंबई पुलिस को शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुकर्म करने वाले दोनों नाबालिग आरोपियों की उम्र 15 एवं 16 साल होना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को कुकर्मियों को हिरासत में नहीं लिया है। बालक के साथ दो मर्तबा को कुकर्म किये जाने की यह घटना ऐसे हालातो में हुई है जब नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो द्वारा 4 दिसंबर दिन सोमवार को पेश की गई भारत में क्राइम की रिपोर्ट में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर होना पाया गया है। रेप के मामलों में महाराष्ट्र को चौथा स्थान मिला है।



epmty
epmty
Top