शिवसेना नेता संजय राउत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

शिवसेना नेता संजय राउत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। शिवसेना के राज्य सभा सदस्य संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक टी वी साक्षात्कार में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवसेना सांसद के खिलाफ भाजपा की महिला इकाई की कार्यकर्ता रावत ने मंडावली थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राउत का बयान न केवल महिलाओं के लिये अपमानजनक है बल्कि भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक मराठी समाचार टीवी को दिये साक्षात्कार में राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और 509 के तहत संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।




epmty
epmty
Top