दिव्यांग चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या

दिव्यांग चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या

रामपुर । उत्तर प्रदेश में रामपुर के मिलक क्षेत्र में शुक्रवार को दिव्यांग चाय विक्रेता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक की आंख में गोली लगने का जख्म है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 किनारे बसे गांव उदई नगला के मोड़ पर सर्वेश कुमार नामक दिव्यांग व्यक्ति चाय की दुकान चलाता है। वह सिम बेचने का काम भी करता है। सर्वेश का आज सुबह आंख में गोली लगा हुआ शव मिला। पुलिस के अनुसार वह रात को चाय के होटल में ही सोता था। गोली मृतक की आंख में लगी है। अभी कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आया है। मृतक के परिजनों से तहरीर ली जा रही है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

epmty
epmty
Top