मौज मस्ती में खलल- आपत्तिजनक हालत में मिले कपल को न्यूड दौड़ाया

मौज मस्ती में खलल- आपत्तिजनक हालत में मिले कपल को न्यूड दौड़ाया

मेरठ। मानवियता की हदों को पार करते हुए गांव वालों ने कपल को सबक सिखाने के लिए आपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद उन्हें न्यूड दौड़ाया। इस दौरान लड़का लड़की अपना तन ढंकने की भीख मांगते रहे। अंत में एक व्यक्ति ने न्यूड दौड़ रही लड़की के ऊपर चादर फेंकी, जिसके चलते वह अपने बदन को छिपा पाई। बाद में हुई पंचायत में मामले का निपटारा कर दिया गया।

मंगलवार को मिल रही जानकारी के मुताबिक देशभर में रविवार को मनाए गए दीपावली पर्व के दौरान जब गांव के लोग पूजा अर्चना और पटाखे छोड़कर मनोरंजन करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से मिलने में व्यस्त हो गए।

लड़का और लड़की कमरे में बंद होकर अपने अंतरंग पल बिता रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले वालों को शक हुआ, जिसके चलते अनेक लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने सबक सिखाने के लिए प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दे डाली और दोनों को न्यूड हालत में कमरे से बाहर दौड़ा दिया। लड़का तो किसी गली में छिपकर अंतर ध्यान हो गया। लेकिन लड़की जब न्यूड दौड़ती रही तो एक व्यक्ति ने चद्दर फेंक कर उसकी इज्जत को ढका। युवक युवती अलग-अलग धर्म के थे, जिसके चलते गांव का माहौल बिगड़ने से बाल बाल बचा। किसी तरह पंचायत में पूरा मामला सुलझाकर त्यौहार के दिन शांति बनाए रखी गई। सुलह समझौते के अंतर्गत दोनों पक्षों की ओर से मामले को खत्म कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top