दाऊद के गुर्गों की पीएम को मारने की धमकी- मुंबई पुलिस हुई सक्रिय

दाऊद के गुर्गों की पीएम को मारने की धमकी- मुंबई पुलिस हुई सक्रिय

मुंबई। ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर ऑडियो संदेश भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या किए जाने की धमकी अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा दी गई है। धमकी भरा ऑडियो संदेश मिलते ही सक्रिय हुई मुंबई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पुलिस को जानकारी मिली है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या किए जाने की साजिश रच रहे हैं। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को उस ऑडियो संदेश से प्राप्त हुई है जो मुंबई की यातायात पुलिस के नंबर पर प्राप्त हुआ है। ऑडियो संदेश मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क होते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इससे पहले भी इसी साल के अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई की एनआईए शाखा में इस बाबत एक मेल प्राप्त हुआ था। पता चला था कि मेल भेजने वाले के पास 20 किलो आरडीएक्स तैयार था और वह 2000000 लोगों को मारने की योजना बना रहा था।

epmty
epmty
Top