सनकी युवक ने टोके जाने पर कर दी माँ की हत्या

सनकी युवक ने टोके जाने पर कर दी माँ की हत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र के मेनीमाता गांव में कथित गड़े धन की प्राप्ति के लिए प्रयासरत युवक को टोके जाने पर उसने मां की हत्या कर दी। आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलसूद के थाना प्रभारी भवानी राम वर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय महिला कमली बाई की हत्या के आरोप में उसके पुत्र अनिल बंजारा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनिल अक्सर कथित गड़ा धन ढूंढता रहता था और उसकी मां उसे टोककर कुछ रोजगार प्राप्त करने के लिए कहती थी। उसकी पत्नी भी इन्हीं सब आदतों के चलते उसे छोड़कर चली गई है। यहां तक कि उसका भाई भी भयवश उससे दूर रहता है।

उन्होंने बताया कि 1 हफ्ते पूर्व धन के लालच में उसमें अपना एक अंगूठा भी काट लिया था। कल रात्रि कमली बाई द्वारा टोके जाने पर उसने नाराज होकर मां पर ही हमला कर दिया। इस वजह से उसकी मृत्यु हो गयी।


वार्ता

epmty
epmty
Top