सनकी आशिक़ ने कर दी 6 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग- दो लोगों की..

सनकी आशिक़ ने कर दी 6 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग- दो लोगों की..

पटना। छठ पूजा करके वापस लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों पर सनकी आशिक़ ने दनादन फायरिंग कर दी गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है।

गौरतलब है कि बिहार राज्य के लखीसराय निवासी शशि भूषण झा के परिवार के लोग छठ पूजा के मौके पर छठ घाट से लौट रहे थे। इसी बीच आशीष चौधरी नाम के सनकी आशिक ने इस परिवार के सभी लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में शशि भूषण झा के बेटे राजनंदन झा, भाई चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शशि की पुत्री दुर्गा कुमारी के साथ-साथ प्रीति कुमारी और लवली झा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए इनको पटना के पीएमसीएच अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना के बाद लखीसराय के डीएम अमरेंद्र कुमार तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार हमलावर आशीष चौधरी का झा परिवार की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि दोनों शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़की का परिवार आशीष चौधरी से शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी से नाराज होकर आशीष चौधरी ने आज सुबह छठ पूजा से लौट रहे झा परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

epmty
epmty
Top