अलर्ट हो जाये कपल- पत्नि ने पति का कर दिया ऐसे कत्ल- अब ढूंढ रही...

अलर्ट हो जाये कपल- पत्नि ने पति का कर दिया ऐसे कत्ल- अब ढूंढ रही...

सोनभद्र। कपल के झगड़े सामने आते रहते हैं। किसी ने विवाह विच्छेद कर लिया तो किसी के बीच बाद में समझौत हो गया लेकिन अब देखने में आ रहा है कि छोटी-छोटी बात पर कभी पत्नि पति की हत्या कर देती है तो कभी पति अपनी पत्नि को मौत की नींद सुला देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाना बभनी से। एक महिला ने किसी बात पर अपने पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कि परसाटोला डिग्री कालेज के निकट मध्य रात्रि के बाद करीब एक बजे जयप्रकाश (34) का किसी बात को लेकर पत्नी सोनामती से किसी बात को लेकर कहासुनी हुयी और तैश में आकर महिला ने अपने पति के माथे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दंपत्ति के आठ वर्षीय पुत्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद सोनामती घर की दीवार पर टूटीफूटी भाषा में लिख कर घर से निकाल गयी।

प्रभारी निरीक्षक अमीत कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद पत्नी फरार है। सोनामती बुधवार शाम को ही अपनी बहन के घर चागा गांव से वापस आयी थी। साथ में दोनो बच्चे भी घर आए थे। मृतक के पिता धन सिंह ने बहू के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

epmty
epmty
Top