बिस्तर पर हैवानियत- कुकर्म के दर्द से तड़फती रही पत्नी- हैवान को नहीं..

बिस्तर पर हैवानियत- कुकर्म के दर्द से तड़फती रही पत्नी- हैवान को नहीं..

फिरोजाबाद। बिस्तर पर अपने शौहर की हैवानियत का शिकार हुई पत्नी अप्राकृतिक कुकर्म के दर्द से बुरी तरह तड़पती रही। विरोध किए जाने पर जल्लाद बने पति ने पहले मारपीट की। फिर प्रेस गर्म करके उसके कूल्हों को जला डाला। पति की हैवानियत का शिकार हुई महिला को सूचना पर दौडे भाईयों द्वारा रात में ही उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।फिरोजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ 5 साल पहले थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही महिला और उसके पति के बीच पैदा हुए मनमुटाव के साथ दोंनोे में विवाद चल रहा था। जिसके चलते मामला अदालत तक पहुंच गया था।

पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति और ससुराल वालों ने झूठ बोलकर उसके साथ युवक का दूसरा निकाह किया था। कुछ दिन पहले हुए पारिवारिक न्यायालय के समझौते के बाद महिला अपनी ससुराल में आ गई थी। पति के साथ रह रही महिला जब बीते दिन की रात सो रही थी तो अचानक से हैवान बने पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो पति द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए दोबारा से अप्राकृतिक संबंध बनाने के प्रयास किए गए।


पति की पिटाई के बावजूद जब महिला अप्राकृतिक संबंधों के लिये तैयार नहीं हुई तो हैवान बने पति ने कमरे में रखी प्रेस को गर्म किया और फिर महिला के कूल्हों को जला डाला। जलने से हुए असहनीय दर्द से बुरी तरह परेशान हुई महिला चीखती रही। लेकिन पति को उसके ऊपर जरा भी दया नहीं आई। पीड़िता ने किसी तरह रात में ही फोन करके अपने भाइयों को इस समूचे घटना कम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाई महिला को गंभीर हालत में अपने साथ लेकर थाना रसूलपुर पहुंचे। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया और गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट और हैवानियत का आरोपी महिला का पति एक प्राइवेट चिकित्सक होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस द्वारा मामले को लेकर दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके तहकीतात में जुट गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

epmty
epmty
Top