दो राज्यों का सीमा विवाद हुआ हिंसक- चलाएं धनुष बाण और गुलेल

दो राज्यों का सीमा विवाद हुआ हिंसक- चलाएं धनुष बाण और गुलेल

नई दिल्ली। दो राज्यों के बीच चल रहा सीमा विवाद एक बार फिर से रफ्तार पकड़ते हुए हिंसक हो गया है। असम और मेघालय के बीच चल रहे इस सीमा विवाद को लेकर आमने-सामने हुए दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर धनुष बाण एवं गुलेल से हमला किया है।

असम और मेघालय के बीच चल रहा सीमा विवाद अब एक बार फिर से हिंसक हो गया है। बॉर्डर के पास स्थित गांव में हुई ताजा झड़प के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के सामने आ गए और धनुष बाण एवं गुलेल से एक दूसरे को पछाड़ने का जमकर प्रयास किया।

सीमा विवाद को लेकर हुई यह भिड़ंत मेघालय के पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के बीच स्थित सीमा पर बसे गांव लापांगप में हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू स्थानीय लोगों को शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लेकर आए। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है क्योंकि दोनों राज्यों की पुलिस ने ग्रामीणों को उस स्थान पर इकट्ठा होने से रोक दिया है जहां पर यह हिंसक झड़प हुई थी।



epmty
epmty
Top